फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयर के ज्यादा रुपये मांगने पर लाठियां चलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। मांझेपुर बाजार की यादव मार्केट में सोमवार को बीयर की दुकान में बैठे युवक और ग्राहक के बीच ज्यादा कीमत लेने पर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोग इकट्ठा हो गए। एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला किया। बाजार में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद को शांत कराया। सात घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन

बंडवा गांव निवासी सुनील मांझेपुर यादव मार्केट में बीयर खरीदने पहुंचा। सेल्समैन शिवा की जगह उसका सहयोगी मित्र नारायणपुर निवासी इंद्रबहादुर बैठा हुआ था। सुनील ने बीयर लेने के बाद 110 रुपये दिए। तभी इंद्रबहादुर ने 10 रुपये और मांगे। प्रिंट रेट से अधिक रुपये लेने पर विवाद होने लगा। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। एक पक्ष से इंद्रबहादुर, शुभम, इंद्रबहादुर की पत्नी रेखा, पुत्र दीपांशू और दूसरे सुनील पक्ष से नारायणपुर निवासी झल्लर, राम सिंह के बीच बवाल हुआ। मारपीट में दोनों पक्ष घायल हुए।
सेल्समैन शिवा ने बताया कि सुनील ने पांच सौ रुपये का नोट दिया था। चार सौ रुपये देकर सहयोगी 10 रुपये मांग रहा था। प्रिंट रेट से अधिक शराब बेचने का आरोप गलत है। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है। ओवररेटिंग के बारे में आबकारी विभाग को सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें