फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद के बाद पति ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिसौली गांव में पत्नी से विवाद के बाद पति ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। पड़ोसियों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

भिटौरा रोड स्थित बिसौली गांव निवासी विजयपाल (40) का रविवार की दोपहर घरेलू बात को लेकर पत्नी ललिता देवी से विवाद हो गया। इस पर विजयपाल ने गुस्से में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। रजाई, गद्दे और कंबल डालकर आग पर काबू पाया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने लगभग 40 फीसदी जलने की पुष्टि की है। विजयपाल की पहली पत्नी की कई साल पहले मौत हो गई थी। लगभग दो साल पहले दूसरी शादी ललिता पाल से की थी।
उधर, कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच में पता लगा कि दंपती के बीच अक्सर वाद-विवाद और मारपीट होती है। विवाद के चलते ही विजयपाल ने खुद को आग लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें