फतेहपुर। आधार कार्ड की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर एक युवक से 87 हजार की ठगी की गई। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कल्यानपुर थानाक्षेत्र के रेवाड़ी बुजुर्ग निवासी शिवम मणिरत्न वर्मा ने बताया कि करीब छह माह पहले चांदपुर थानाक्षेत्र के बिलारी गांव निवासी अनुज अवस्थी और कानपुर के दामोदर नगर निवासी विनय तिवारी ने आधार कार्ड बनाने की फ्रेंचाइजी दिलाने की बात की थी।
इसके लिए विनय तिवारी के खाते में 71 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। जिसके बाद अनुज अवस्थी ने 16000 नगद लिए। फ्रेंचाइजी न मिलने पर रुपये वापस करने की बात तय हुई थी। कई महीने बीत जाने के बाद फ्रेंचाइजी नहीं मिली। उसने अनुज और विनय से रुपये लौटाने की बात कही तो वह बहाने बनाकर उसे टरका देते हैं।
थानाध्यक्ष केशव वर्मा ने बताया आरोपियों खिलाफ फर्जीवाड़े की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।