फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, 11 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच गुरुवार को मारपीट हो गई। दोनों पक्ष से लाठी-डंडे चले, जिसमें 11 लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद घायल कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली के बरेठर खुर्द गांव में शीलू और सर्वेश के बीच जमीन को लेकर कई साल से विवाद चल रहा है। गुरुवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर फिर से कहासुनी हुई और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। एक पक्ष से शीलू (46), रामराज (58), मोनू (20), पूजा (18), अनूपा (33), कपूरवती (40) और दूसरे पक्ष से सर्वेश (26), किशनपाल (42), नितेश (19), सोहन (60), बिट्टन (19) घायल हो गए।
दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी बिंदकी भेजा। जहां से शीलू को सदर के लिए रेफर किया गया है। इंस्पेक्टर बिंदकी रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सभी का इलाज चल रहा है। अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें