फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी चालक की संदिग्ध हालत में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ स्थित ईंट भट्ठे के जेसीबी चालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन मौके पर पहुंचे तो बताया गया कि चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर गाजीपुर थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के बस्ती भिटार निवासी राकेश (22) जेसीबी चालक था। इस समय ललौली थाना क्षेत्र के सुजानपुर निवासी छेद्दू के बहुआ स्थित ईंट भट्टे पर काम करता था।
पिता महेश ने बताया कि रविवार की सुबह सात बजे फिरदौस का फोन आया और उसने बताया कि राकेश को जेसीबी से चोट लग गई है। वह तुरंत बहुआ स्थित भट्ठे पर पहुंचे, वहां राकेश का शव जेसीबी में रखा हुआ था। इसके बाद परिजन शव लेकर गाजीपुर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। उधर, गाजीपुर एसओ अर्जुन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई ललौली थाने में होगी, क्योंकि घटनास्थल ललौली का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें