फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर काटकर युवती की हत्या में पुलिस ने दो संदिग्ध उठाए

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के सरवल गांव से शनिवार दोपहर सिर काटकर युवती की हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस ने दो लोगों को उठाया है। संदिग्धों में एक बांदा जिले और दूसरा किशनपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस की तीन टीमें गैरजनपद धरपकड़ के लिए रवाना हुई है। पुलिस सिर की तलाश में भी जुटी रही। सिर का भी सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

बांदा-औगासी मार्ग पर असोथर थानांतर्गत सरवल गांव में एक युवती का सिर कटा शव बरामद हुआ था। आशंका जताई गई कि पहले युवती के साथ दुष्कर्म किया गया होगा। उसके बाद गला काटकर हत्या की गई। शव की पहचान न हो सके, इसी वजह से गला काटकर सिर गायब कर दिया गया।
पीली धारीदार गर्म टीशर्ट, आसमानी रंग की जींस, चाकलेट रंग का कार्डिगन, भूरे रंग की जूती और मोजे पहने थी। पुलिस ने युवती का शव पलटाया तो नीचे एक पर्ची मिली थी। पर्ची में दो मोबाइल नंबर लिखे थे। पुलिस को गुमराह करने के लिए मोबाइल नंबर कातिलों ने ही छिपाया होगा, यह आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

इन नंबरों की पड़ताल के बाद पुलिस ने किशनपुर थाना क्षेत्र के एक युवक और किशनपुर यमुना पुल पार बांदा जिले की सीमा के एक गांव के युवक को उठाया है। उन दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस टीमें बांदा और जिले के कई स्थानों पर छापामारी में जुटी है। एसपी सतपाल आंतिल ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित हैं। टीमें हत्याकांड का सुराग लगाने में जुटी है। अभी शव की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें