फतेहपुर। बेसिक टीचर्स क्रिकेट यूनियन की ओर से आयोजित क्रिकेट मैच में स्टार इलेवन ने ब्वाय चैलेंजर्स टीम पराजित कर ट्रॉफी जीती।
राजकीय इंटर कालेज मैैैैदान रविवार को हुए मैच का भाजपा के जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने टॉस कराकर शुभारंभ किया। टॉस जीतकर स्टार इलेवन ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। ब्वाय चैलेंजर्स टीम ने निर्धारत 16 ओवर में नौ विकेट पर 107 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी स्टार इलेवन टीम ने 12 ओवर में जीत हासिल कर ली।
आकाश मैन ऑफ द मैच और रामशंकर मैन ऑफ द सीरीज बने। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी, अंकित अग्रहरि, अनुपम परिहार, आनंद तिवारी, विकास साहू, प्रांशू द्विवेदी, शैलेद्र भदौरिया, सत्येंद्र शुक्ला, स्वतंत्र यादव, दिलीप सिंह, राहुल दीक्षित, रोहित सिंह, अभिषेक सेंगर, धीरेंद्र सेंगर शिक्षक मौजूद रहे।