फतेहपुर। शहर के लखनऊ बाईपास में हुई अधेड़ की हत्या में उठाए गए पांचों लोगों ने पुलिस ने रविवार को छोड़ दिया। पुलिस नामजद आरोपी की तलाश कर रही है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के पचीसा गांव निवासी रज्जन नट (45) लखनऊ बाईपास पर तंबू लाकर आयुर्वेदिक दवाएं व नग बेचते थे। एक फरवरी की रात वह डेरे में सोये थे। पत्नी असगरून निशा गांव पचीसा गई थी। रात मेें अधेड़ की सरिया घोंपकर हत्या कर दी गई थी।
पुलिस ने आसपास डेरे में रहने वाले पांच लोगों को संदेह के आधार पर उठाया था। ये लोग तड़पते समय रज्जन के पास पहुंचे थे, लेकिन उसे अस्पताल नहीं ले गए थे। पूछताछ कर छह दिन बाद सभी को छोड़ दिया है। उनसे कोई सुराग नहीं मिला। रज्जन की पत्नी असगरून ने पचीसा के शाहिद व नफीस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ सिटी संजय सिंह ने बताया कि नामजदों की तलाश की जा रही है।