फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरी बवाल के आधा सैकड़ा आरोपियों ने छोड़ा घर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। देवरी बुजुर्ग गांव में छात्र हत्याकांड और बवाल में शामिल आरोपियों तक पुलिस की टीमें नहीं पहुंच सकी हैं। करीब आधा सैकड़ा लोग गांव छोड़कर फरारी काट रहे हैं। पुलिस की एक टीम कानपुर व दूसरी बांदा के लिए रवाना हुई है। पुलिस को कुछ आरोपियों के अपने रिश्तेदारों के घरों में शरण लेने की खबर लगी है। वहीं कुछ आरोपी कोर्ट में आत्मसमर्पण करने की फिराक में हैं।
विज्ञापन

बता दें कि अरगल गांव के पूर्व प्रधान सभाजीत सिंह की देवरी बुजुर्ग गांव में मार्केट है। सभाजीत सिंह और देवरी बुजुर्ग के निर्वतमान प्रधान पति अंकित शुक्ला उर्फ अंशू के बीच वर्चस्व के चलते 26 दिसंबर को बवाल हुआ था। जिसमें भीड़ पर पूर्व प्रधान ने गोली चलाई थी। इसमें देवरी के जय सिंह आरख का बेटा अभिषेक उर्फ चुन्नी (16) की गोली लगने से मौत हो गई थी। जबकि उसके चाचा नरेंद्र के पैर में गोली लगी थी।
अभिषेक की हत्या और बवाल के मामले में पुलिस ने 171 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं आरोपी पूर्व प्रधान सभाजीत सिंह और उसके बेटे विवेक सिंह को हत्या में जेल भेज चुकी है। सभाजीत का फरार बेटे दीपक ने कोर्ट में आत्मसमर्पण के लिए प्रार्थना पत्र डाला है। उधर, प्रधानपति पक्ष के दो लोगों ने आत्मसमर्पण के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। हालांकि मामले में सभाजीत और अभिषेक के अलावा किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस गांव में लगातार छापामारी कर ही है और गिरफ्तारी का दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। बलवे में प्रधानपति अंशू समेत 150 लोग फरार हैं। प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कानपुर व बांदा टीमें रवाना हुई हैं। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें