औंग। रानीपुर गांव के छात्र ने मंगलवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका रस्सी के फंदे पर शव घर में लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गांव निवासी शिवचरण सिंह भदौरिया का पुत्र शिवम सिंह उर्फ चुक्कू भदौरिया (25) बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। छह साल पहले शिवम की मां की मौत हो चुकी है। शिवम से बड़ा भाई शुभम सिंह पत्नी के साथ दिल्ली में नौकरी करता है।
छोटी बहन नीता की एक साल पहले शादी हो चुकी है। घर पर पिता-पुत्र अकेले रहते थे। दो महीने पहले शिवम के पैर की हड्डी का आपरेशन हुआ था। पिता ने बताया कि तभी से शिवम अवसाद में रहता था। कल कमरे में कुंडे से रस्सी के फंसे फांसी लगाकर जान दी है। थानाध्यक्ष केशव वर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।