फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध मिट्टी खनन करती जेसीबी, चार ट्रैक्टर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। कोड़ा गांव के पास अवैध मिट्टी खनन करते मंगलवार की रात जेसीबी और चार ट्रैक्टर ट्राली पुलिस ने पकड़ी। यह लोग लगभर 15 दिन से स्थान बदल-बदल कर जेसीबी से खनन कर रहे थे। पुलिस ने ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ भी लिखा-पढ़ी की है।
विज्ञापन

अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सतपाल आंतिल के निर्देश पर मंगलवार रात कोड़ा के पास खनन कर रही जेसीबी और ट्राली में मिट्टी भरे चार ट्रैक्टरों को पुलिस ने पकड़ा। ट्रैक्टरों को सीज किया। चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है।
पुलिस की कार्रवाई से मिट्टी खनन करने वालों में हड़कंप मच गया। इलाके के अलग-अलग स्थानों से प्रतिदिन सैकड़ों ट्रैक्टर मिट्टी खनन होता है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय संधू ने बताया कि मिट्टी का खनन में जेसीबी मशीन और मिट्टी से लदी चार ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ा गया है। खनन विभाग को कार्रवाई के लिए सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें