फतेहपुर। प्रयागराज से आई विजिलेंस टीम ने मंगलवार की रात राधानगर क्षेत्र के लोटाहा गांव आटा चक्की पर छापा मारकर बिजली चोरी करते पकड़ा। मीटर से केबल हटाकर सीधे जोड़कर बिजली चोरी हो रही थी। इस पर आटा चक्की के संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विजिलेंस टीम प्रभारी बृजेश मिश्रा टीम के साथ रात तकरीबन 11:30 बजे लोटाहा गांव में इदरीश अहमद की आटा चक्की पर छापा मारा। इदरीश अहमद ने 10 हार्सपावर का कनेक्शन ले रखा है, लेकिन मीटर से बिजली का हटाकर सीधे चक्की चला रहा था।
इस पर इदरीश अहमद के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। टीम प्रभारी ने बताया कि बिजली चोरी की शिकायत मिली थी। उसी आधार पर रात को छापा मारा गया। इस दौरान विजिलेंस के अवर अभियंता शैलेंद्र सिंह, राधानगर उपकेंद्र के अवर अभियंता विवेक शर्मा, धीरेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।