फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूसे के विवाद में ईंट से हमला कर पड़ोसी को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर(फतेहपुर)। भूसा खरीदने को लेकर शनिवार शाम दो लोगों के बीच विवाद हो गया। एक ने ईंट से दूसरे पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। गंभीर चोट से उसकी मौत हो गई। घटना से सनसनी फैल गई। आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

बकेवर थाने के रूसी गांव निवासी हनुमान सिंह का खेत में भूसा पड़ा था। गांव के गया प्रसाद पासवान के बेटे राजेंद्र (20) ने हनुमान सिंह से भूसा खरीदने की बात तय की थी। इसी भूसे के लिए गांव के रामखेलावन दिवाकर के बेटे अनिल ने भी बात की थी। करीब शाम छह बजे आंधी पानी को देखकर दोनों भूसा भरने पहुंचे। उनके बीच भूसे की दावेदारी को लेकर विवाद चालू हो गया। विवाद के दौरान ही मारपीट चालू हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि अनिल ने राजेंद्र पर ईंट से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से राजेंद्र लहूलुहान होकर गिर पड़ा। अनिल भाग निकला। राजेंद्र के परिजन उसे पीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानेदार अरविंद गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें