फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी के घर से रिवाल्वर समेत लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। नई तहसील के शिवाजी नगर में चोरों ने बीएसएफ जवान के घर में घुसकर लाइसेंसी रिवाल्वर समेत लाखों का माल चुरा लिया। खास बात यह रही कि मेन गेट का ताला नहीं टूटा जबकि कमरों के ताले टूटे मिले। फोरेंसिक टीम और चौकी पुलिस जांच को पहुंची। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

जाफरगंज थानाक्षेत्र के कमासी गांव निवासी राजनारायण श्रीनगर बारामुला में बीएसएफ में हवलदार हैं। वह छुट्टियों पर घर आए हैं। शहर के नई तहसील के पीछे शिवाजी नगर में भी इनका दूसरा मकान है। शिवाजी नगर से परिवार लेकर वह 18 अप्रैल को गांव खेती के काम से गए थे। शनिवार सुबह घर के मेन गेट का ताला खोलकर अंदर पहुंचते ही इनके होश फाख्ता हो गए। अंदर दो कमरों के ताले, अलमारी का लॉकर टूटा था। बक्से, बेड खुले पड़े थे। सामान कमरों में बिखरा था। फौजी ने बताया कि अलमारी से रिवाल्वर, चार राउंड की गोलियां, साढ़े चार लाख के जेवर, दस हजार रुपये, एलसीडी, लैपटाप व अन्य कीमती सामान चोरी हुआ है। कमरे में शराब की बोतलें टूटी पड़ी थीं। बाकी शराब बोतलें गायब थीं। पीड़ित की सूचना पर जेल चौकी इंचार्ज प्रेम पाल यादव पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने ताले, सामानों से फिंगर प्रिंट के नमूने लिए। गेट का ताला न टूटा होने से चोर शातिर किस्म के माने जा रहे हैं। घर में अंदर पहुंचने का कोई दूसरा रास्ता भी नहीं है। माना जा रहा है कि चोरों ने गेट का ताला खोलने के लिए डुप्लीकेट चाभी का इस्तेमाल किया होगा। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें