फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में फूफा ने भतीजे को डंडे से पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। नाली की सफाई के लिए चटिया हटाने पर शनिवार दोपहर एक परिवार के दो लोगों में विवाद हो गया। लाठी, डंडे धारदार हथियार से हमले में एक शख्स की मौत हो गई। जान गंवाने वाला शख्स भतीजा और हमलावर रिश्ते में फूफा है। पुलिस हमलावर के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। पांच लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

हुसैनगंज थानाक्षेत्र के जगतपुर गाड़ा गांव के असई का पुरवा में किसान शिवलाल के बेटे सुरेश पासवान (50) का घर है। गांव में सफाई कर्मियों की टीम नालियां साफ करने पहुंची थी। परिजनों ने बताया कि सुरेश के फूफा रहिमाल के दरवाजे की नाली चटिया से ढंकी थी। रहिमाल को चटिया हटाने के लिए सुरेश के भतीजे धर्मेंद्र (पुत्र देवनारायण) ने कहा। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। सफाई कर्मियों को मारपीट कर रहिमाल पक्ष ने खदेड़ दिया। विरोध करने पर धर्मेंद्र पर लाठी-डंडे से हमला बोला। सुरेश बीच बचाव करने लगे। सुरेश के बेटे मनोज ने बताया कि उसके पिता पर लाठी, डंडे, कुल्हाड़ी से हमला किया गया। सिर में चोट लगने से पिता लहूलुहान होकर गिर पड़े। 112 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। आरोपी पक्ष के लोग फरार हो गए। पुलिस पिता को लेकर जिला अस्पताल आई। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव में दहशत फैल गई। आरोपी पक्ष के लोग फरार हो गए। बेटे मनोज ने बताया कि हमले में धर्मेंद्र घायल हुआ है। परिवार के अन्य लोगों को मामूली चोट आई है। पिता पर हमला करने में फूफा रहिमाल और उसके परिवार के मनीष, नरेश, पप्पू, संतोष शामिल रहे हैं। थानेदार निशिकांत राय ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें