फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस बूथ के पास से छात्रा को अगवा कर की छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के ज्वालागंज पुलिस बूथ के पास से इंटर की छात्रा को अगवा कर उससे छेड़खानी की गई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट संगीन धाराओं में दर्ज की है। घटना वैलेंटाइन-डे 14 फरवरी की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली 16 साल की लड़की इंटर की छात्रा है। वह शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे स्कूल जाने के लिए निकली थी। ज्वालागंज बस अड्डे पुलिस बूथ के पास बाइक से अमन जोशी पहुंचा। छात्रा को मंदिर घुमाने का झांसा देकर बाइक में बैठा लिया। मां का आरोप है कि बेटी को मंदिर की जगह किसी अज्ञात स्थान पर ले गया। वहां बेटी के साथ अश्लील हरकत करने लगा। शोर मचाकर बेटी ने विरोध किया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। किसी तरह से बेटी भागकर घर पहुंची। उसने आपबीती बताई। परिजन छात्रा को लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, छेड़खानी, धमकी देने व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें