फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को बंधक बनाकर टायर, मोबाइल नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा(फतेहपुर)। हाईवे पर बदमाशों ने ट्रक चालक को बंधक बनाकर टायर, मोबाइल, नगदी लूटकर फरार हो गए। ट्रांसपोर्टर और उनके इंस्पेक्टर भाई रात में कोतवाली पहुंचे। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही है। बनारस के मड़ुवाडीह थाना क्षेत्र निवासी वीर बहादुर उपाध्याय ट्रांसपोर्टर हैं।
विज्ञापन

भाई चंद्रकांत उपाध्याय इंस्पेक्टर हैं। ट्रांसपोर्टर ने बताया कि दिल्ली से ट्रक में परचून का भाड़ा लेकर चालक रामबाबू (निवासी धुराई थाना खीरो जिला रायबरेली) आ रहा था। मझिलगांव चौकी के पास सर्विस लेन पर खड़ा कर वह गुरुवार रात 11 बजे सोया था। चालक ने बताया कि रात को पांच, छह बदमाश केबिन में घुसे। बंधक बनाकर सीट पर छोड़ दिया। मोबाइल, दस हजार रुपये लूट ले गए। रात करीब दो बजे किसी तरह खुद को छुड़ाया। ट्रक से उतरा तभी 16 टायर गायब देखकर कुछ दूरी पर स्थित ढाबे पहुंचा। ढाबा मालिक ने पुलिस को सूचना दी। कार्यवाहक कोतवाल गोविंद सिंह चौहान ने बताया कि जांच में लूट का मामला आने पर धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें