फतेहपुर। डीएम संजीव सिंह के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने अलग-अलग तहसील में छापा मारा। कीटनाशक दवाओं की दुकानों से 14 नमूने लिए और दो दुकानदारों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा।
उप कृषि निदेशक अनिल कुमार पाठक ने टीम के साथ शहर के पक्का तालाब, लोधीगंज में छापा मारा। यहां से कीटनाशक दवाओं के चार नमूना लिए गए। जिला कृषि रक्षा अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने खागा तहसील में टीम के साथ कीटनाशक दवाओं की दुकानों में छापा मारा। खागा से छह नमूना लिए और जिला कृषि अधिकारी बृजेश सिंह ने बिंदकी क्षेत्र में कीटनाशक दुकानों का निरीक्षण किया। चार नमूना लिया गया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि दुकानदारों के बिक्री रजिस्टर देखे गए। जिला कृषि रक्षा अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने कहा कि खागा के खुशहाली कृषि केंद्र व आके ट्रेडर्स को नोटिस जारी की गई है। यह दोनों दुकानदार छापा की सूचना पर दुकान बंद कर दिए थे।