फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसी को लूटने आए बदमाशों में एक दबोचा गया==

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र के प्रेमनगर में एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को लूटने पहुंचे बदमाशों में से एक साथी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक अपाचे बाइक बरामद हुई है। बदमाश के दो साथी भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकले। पकड़े गए शातिर से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

प्रेमनगर में एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र संचालित है। इसके संचालक हर एक-दो दिन में खागा एसबीआई आकर मोटी रकम निकालते हैं। सोमवार को संचालक को खागा रुपये लेने आना था। संचालक से लूट की साजिश बनाकर तीन बदमाश सुबह ही खागा पहुंचे। एसबीआई के बाहर आकर खड़े हो गए। एक बदमाश ने अपाचे बाइक
एसबीआई के बाहर पार्क कर दी। बदमाशों के खागा आने की भनक पुलिस को लगी तो प्रभारी निरीक्षक सुल्तानपुर घोष व इंस्पेक्टर खागा अपनी टीम के साथ एसबीआई से लेकर बस अड्डे तक फैल गए। पुलिस ने बस अड्डे पर खड़े एक बदमाश को घेर लिया। उसकी तलाशी ली तो जेब में लोडेड तमंचा निकला। उसने बचने के लिए दरोगा
विज्ञापन

पर उसे तान दिया, लेकिन पुलिस ने तुरंत दुबारा उसे झपट लिया। पुलिस देखकर बदमाश के दो साथी वहां से भाग निकले। पकड़े गए बदमाश की पहचान महेंद्र साहू निवासी कंदरावा, थाना ऊंचाहार जिला रायबरेली के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि गैंग ऊंचाहार का है और उसका एक साथी ऊंचाहार और दूसरा अजुहा जिला कौशांबी
का रहने वाला है। कोतवाली सत्येंद्र सिंह ने बताया कि एक बदमाश को दबोचा है। उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा और एक अपाचे बाइक बरामद हुई है। दो बदमाश भागने में सफल रहे हैं। जल्द ही उन्हें भी पुलिस गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर लेगी।
जिस बदमाश को पुलिस ने पकड़ा उसके पास से सफेद रंग की अपाचे मिली। उसके साथी काले रंग की अपाचे से भागे। पुलिस को जैसे ही बाइक का रंग और मॉडल पता चला तो वह काली अपाचे की खोजबीन में लग गई। पुलिस ने कई बाइक चालकों को रोका, लेकिन बदमाश नहीं मिले। पुलिस को ऊंचाहार के इस गैंग ने जैसे ही गंगा पार कर जिले में इंट्री ली तो सुल्तानपुर पुलिस को इसकी भनक लग गई। सटीक सूचना होने के बाद पुलिस ने बदमाशों को घेरना शुरू किया लेकिन बदमाश बड़ी तेजी के साथ खागा तक आ पहुंचे। ऐसे में पुलिस को उन्हें खागा में घेरना पड़ा।
सुल्तानपुर घोष पुलिस के जबरदस्त इनपुट के चलते खागा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। पूछताछ में जब बदमाश ने अपने इरादे बताए तो पुलिस ने घटना टल जाने पर राहत की सांस ली। वरना घटना होती तो खागा पुलिस के लिए बड़ा सिरदर्द बन जाता।
माना जा रहा है कि बदमाश अपने शिकार की पिछले सप्ताह से रेकी कर रहे थे। बदमाशों को पता था कि रविवार को बैंक बंद रहता है। ऐसे में टास्क सीएसपी संचालक सोमवार को रकम लेने के लिए जरूर खागा आएगा। ऐसे में बदमाश खागा पहुंचे। कस्बे में काफी भीड़ रहती है ऐसे में बदमाश संचालक को खागा के बाहर नौबस्ता रोड या बुदवन रोड पर निशाना बनाते। पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाश ने चार घटनाएं गैर जिले में करने की बात कबूली है।
विज्ञापन

...............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें