फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के सामने पेड़ पर किसान ने लगा ली फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग। खदरा गांव के एक किसान ने रविवार रात घर से दूर एक बैंक के पास पेड़ पर फांसी लगा ली। सुबह शव साड़ी के फंदे पर लटका मिला। फिलहाल परिजन घटना की कोई ठोस वजह नहीं बता पा रहे हैं। उनका कहना है कि पिछले कुछ दिनों से वह किसी बात को लेकर परेशान था। इससे शराब पीने लगा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुदकुशी की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

खदरा गांव निवासी प्रह्लाद सिंह के बेटे राजेंद्र सिंह उर्फ झल्लर सिंह (45) का शव सोमवार सुबह पेड़ पर लटका मिला। खबर फैलते ही पत्नी-बच्चे घटनास्थल पर पहुंचे। सुबह गांव के कुछ युवक सेना भर्ती तैयारी की दौड़ लगाने निकले थे। उन्हीं युवकों ने शव देख गांव में सूचना दी। परिजनों के पहुंच जाने पर फंदे से किसान को
नीचे उतारा गया। मौत हो चुकी थी। बड़े भाई रणवीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घर में किसान की पत्नी रेनू सिंह, बेटी शिवानी सिंह(18), साक्षी सिंह(16), गौरी सिंह(9) व बेटा देव
विज्ञापन

सिंह(12) का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। भाई ने बताया कि 15 दिन से राजेंद्र कुछ परेशान दिख रहा था। किसी को परेशानी का कारण नहीं बताता था। शराब काफी पीने लगा था। राजेंद्र के पास ही ग्यारह बीघे जमीन थी। थानाध्यक्ष राकेश मौर्य ने बताया कि बैंक शाखा में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं कि किसान कब घटनास्थल की ओर गया और फांसी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें