फतेहपुर। उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश ने आयकर विभाग में पंजीकृत व्यापारियों की समस्याएं उठाईं। दुर्घटना बीमा में बढ़ोतरी, पेंशन योजना का लाभ देने की मांग भी की।
संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा की अगुवाई में कलक्ट्रेट पहुंचे व्यापारियों ने इन दोनों मुद्दों को उठाया। मेहरोत्रा ने कहा कि आयकर में पंजीकृत व्यापारी जीवन भर टैक्स देता है लेकिन उसे महज दस लाख रुपये का ही बीमा लाभ दिया जाता है। दूसरी किसी योजना का फायदा भी उसे नहीं मिलता। बीमा क्लेम में इजाफा होना चाहिए। पंजीकृत
व्यापारियों को दुर्घटना बीमा योजना का दायरा एक करोड़ तक करने और व्यापारी के परिवार को 25 हजार रुपये मासिक पेंशन देने को कहा। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को देने वालों में व्यापारी नेता प्रेमदत्त उमराव, रज्जन गुप्ता, कृष्ण कुमार तिवारी, बबलू गुप्ता, अनिल वर्मा, सुनील वर्मा, मनोज साहू, सोनू शुक्ला, टीटू गुप्ता, डॉ. विजय अरोड़ा, गंगा सागर, सेराज अहमद, संदीप श्रीवास्तव, गुरमीत सिंह भी रहे।