फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बयान देने वालों की खोज में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हुसैनगंज की एक युवती को दुष्कर्म के बाद जलाकर मारने की कोशिश में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। चार्जशीट दाखिल करने के लिए बयान दर्ज करने का सिलसिला शुरू हुआ है। बुधवार को पीड़िता की मां का बयान लेने के बाद पुलिस ने ग्रामीणों से भी बयान दर्ज करवाने की अपील की है। गांव में पुलिस की तैनाती बरकरार है। वहीं पीड़िता की हालत नाजुक होती जा रही है।
विज्ञापन

कानपुर के हैलट अस्पताल में दुष्कर्म पीड़िता की पांचवें दिन हालत नाजुक बनी है। इधर, गांव में पुलिस की ड्यूटी लगी हुई है। परिवार का हाल जानने सत्ता पक्ष का कोई जनप्रतिनिधि नहीं पहुंच सका है। थानेदार निशिकांत राय बुधवार दोपहर गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से मामले में बयान दर्ज कराने की अपील की। हालांकि कोई भी बयान
के लिए सामने नहीं आ सका। पुलिस ने पीड़िता की मां और अन्य परिजनों के भी बयान दर्ज किए हैं। उधर, हैलट में पुलिस ने पीड़िता का भी डीएनए सैंपल लिया है। पुलिस मामले में जल्द ही चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में
विज्ञापन

है। महिला आयोग सदस्य के केरोसिन के डिब्बे को लेकर उठाए सवाल की जांच में भी पुलिस जुटी है। पुलिस ने गांव और परिवार के लोगों से केरोसिन के डिब्बे में पूछताछ की। घटना में इस्तेेमाल केरोसिन डिब्बे के अलावा भी बोतल, पिपिया थी। पुलिस केरोसिन के बारे में जेल में बंद आरोपी से भी पूछताछ कर सकती है। थानेदार निशिकांत राय ने बताया कि पीड़िता की हालत नाजुक होने की जानकारी है। मामले की जांच में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें