फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र हाईवे के सतनरैनी मोड़ के पास बुधवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष की मौत हो गई। किसी भारी वाहन की टक्कर से हादसे का अंदेशा जताया जा रहा है। मौके पर हेलमेट नहीं मिला है। सिर में गहरी चोट मौत की वजह बनी।
विज्ञापन

शहर के खुशवक्तराय नगर सोमदत्त द्विवेदी का बेटा पंकज (25) एक निजी बैंक में कर्मचारी भी थे। यूथ कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष भी थे। बाइक से रात करीब साढ़े सात बजे घर की ओर लौट रहे थे। किसी वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने ट्रक से टक्कर होने का अंदाजा लगाया। घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा
गया। मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। परिवार मूल रूप से असोथर थाने के बेसड़ी गांव का है। पिता सोमदत्त द्विवेदी ट्रक चालक हैं। घटना से सुधा और छोटे भाई निकित का हाल बेहाल हो गया। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन की जांच की जा रही है। हादसे का पता चलने पर कई कांग्रेसी अस्पताल पहुुंचे और शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें