फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगेंद्र हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने पहुंची क्राइम ब्रांच

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। कस्बे के नौबस्ता रोड पर हुए कालेज प्रबंधक हत्याकांड की जांच के लिए मंगलवार को क्राइम ब्रांच की टीम खागा पहुंची। टीम ने घटनास्थल पर जाकर विधिवत जांच की और लौट गई।
विज्ञापन

बता दें की 29 अक्तूबर की रात खागा के ब्राम्हण टोला निवासी कालेज प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शव 30 नवंबर को उनकी ही कार में उनके मैरिज हॉल परिसर में मिला था। मामले में पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। अब तक इस प्रकरण में पुलिस को कोई भी सफलता नहीं मिली है। ऐसे में हत्या का राज अभी तक रहस्य बना है। हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने का जिम्मा एसपी प्रशांत वर्मा ने क्राइम ब्रांच को सौंपा है। मंगलवार को मामले की जांच को क्राइम ब्रांच की टीम खागा पहुंची। टीम ने घटनास्थल पर कार व आसपास का क्षेत्र देखा। कार की पिछली सीट पर शव मिला था।
लिहाजा डेमो कर हालात भी देखे। टीम ने इसके बाद घर जाकर परिवार के लोगों से बातचीत की। पुराने फोटोग्राफ देखे। घटनास्थल के समय परिवार की ओर से उनके जेहन में उठे सवालों को समझने की कोशिश की। बता दें कि योगेंद्र प्रताप के आईफोन का लॉक अभी तक नहीं खुल पाया है। पुलिस को इस आईफोन के खुलने से कुछ सुराग मिलने की आस थी। दूसरी ओर परिवार अभी तक हत्याकांड में कुछ भी साफ न हो पाने की वजह से परेशान है। वह इस संबंध में एडीजी सुजीत पांडेय से मिल भी चुके हैं। परिवार चाहता कि इसकी एसआईटी से जांच करा ली जाए। हो सकता है तब कुछ राजफाश हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें