फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुआल जलाने में सात से वसूला जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। राजस्व विभाग की टीम ने 20 किसानों को खेत में पुआल जलाने के आरोप में सूचीबद्ध किया है। इसमें सात किसानों से जुर्माना की धनराशि जमा कराई गई है और 13 किसानों को जुर्माना जमा करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

सदर तहसील के केशवपुर निवासी सुरेश कुशवाहा, मोहम्मदपुर के किसान श्याम मोहन, कोराईं की महिला किसान विजया सिंह, शहर के आईटीआई रोड के रामा भवन निवासी नेहा गुप्ता, आवास विकास की महिला किसान शीलम सिंह, पलनहा के किसान धर्मा देवी, बस्तापुर की महिला किसान कमला देवी से 2500-2500 रुपये का जुमार्ना वसूला गया है। तहसीलदार विदुषी सिंह ने बताया कि अलादातपुर के किसान रामखेलावन, पतिराखन, शाह के किसान ओमप्रकाश, रामप्रताप, रामविशाल, रामलाल, सुरजिया, रामलखन, सरजुन, रघुनंदन, मवई के किसान रामसजीवन, देवेंद्र योगेंद्र कुमार को खेत में पराली जलाने में सूचीबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें