फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटेज में कैद सरगना के लिए छापेमारी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग। कीचकपुर गांव के मिठाई की दुकान में चोरी करते सीसीटीवी कैमरे कैद चोरों के सरगना को दबोचने के लिए पुलिस ने छापेमारी तेज की है। पुलिस का मानना है कि सरगना के पकड़ जाने पर कस्बे में हुई करीब 15 चोरियों का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन

मिठाई कारोबारी राजकुमार सिंह के प्रतिष्ठान में चोरी करते हुए चोर सीसीटीवी में कैद हो गए थे। फुटेज के आधार पर दूसरे गांवों से आकर कस्बे में बसे दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ और फुटेज के आधार पर कस्बे का ही निवासी सरगना मांझिल पुलिस की पकड़ से बाहर है। हाईवे किनारे के थाने से 100 मीटर दूरी स्थित
गांव में चोरियों से लोग आजिज आ चुके थे। खुलासा होने के बाद सरगना की गिरफ्तारी के लिए पुलिस हाथ-पैर मार रही है। मिठाई की दुकान में लगे कैमरों के सीसीटीवी फुटेज से काली शर्ट सिर पर ढंके सौरभ मिश्रा का मिलान हो गया है। दूसरा लाल शर्ट से सिर ढंके हुए सरगना का मिलान होना बचा है। यह पुलिस के रडार में आ चुका है।
विज्ञापन

हालांकि सरगना अपने संरक्षण देने वाले आकाओं के माध्यम से अग्रिम जमानत की फिराक में लगा है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य ने बताया पुलिस टीम सक्रिय है। सरगना व उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार कर क्षेत्र में हुई चोरियों का खुलासा किया जाएगा। उन्हें विश्वास है कि गांव में साल भर में हुई सभी चोरियां इस गिरोह ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें