फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो में निसार की हत्या देख परिवार की कांपी रूह

विज्ञापन
फतेहपुर में पत्नी के हत्यारोपी पति को पीटती भीड़ - फोटो : ???????
विज्ञापन
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के सिमौर गांव में निसार को भीड़ ने घेरकर किस तरह बेरहमी से मार डाला। यह एक वीडियो में कैद है। शुक्रवार को उस वीडियो को देखकर परिजनों की रूह कांप गई। परिवार ने भीड़ में हत्या करने में शामिल कुछ लोगों की पहचान भी की है।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ से आए परिवार के लोग यह वीडियो देखकर सहम गए। करीब एक मिनट 28 सेकेंड का वीडियो है। भीड़ के बीच रोड पर अकेला निसार औंधे मुंह गिरा पड़ा है। वीडियो में जिंदा मत छोड़ो ऐसा कुछ लोग चिल्ला रहे हैं। एक युवक बोला देख ली मेरी ताकत। कुछ बोले काट डालो-मार डालो। यह सब आवाजें वीडियो में कैद हैं।
इतने में करीब 35 साल का व्यक्ति पहुंचता है। वह निसार का पैर पकड़ता है और उसे जमीन पर ही पलटा देता है। लहूलुहान निसार को जिंदा देखकर पास में पड़े लोहे के पाइप को उठाकर निसार को पीटने लगता है। तभी दो लोग हाथ में डंडा लेकर आते हैं। वह लोग निसार को तब तक पीटते हैं जब तक उसका दम नहीं निकल जाता।
विज्ञापन

गांव की करीब दो से ढाई सैकड़ा भीड़ इकट्ठा रहती है। इतनी पिटाई के बाद 24 सेकेंड का वीडियो बना है। उसमें भी निसार की सांसें चल रही हैं। इसमें वीडियो बनाने वाले को एक व्यक्ति की ओर वीडियो बनाने पर फटकार लगाई जा रही है। इधर, पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर छत्तीसगढ़ को रवाना हो गए। थानाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। वीडियो को भी संज्ञान में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें