किशनपुर। प्रेम विवाह रचाने वाली युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाने के वार्ड नंबर पांच निवासी योगेश सोनकर का वार्ड नंबर एक की रहने वाली सोमा (19) से प्रेम प्रसंग था। दोनों ने आठ माह पहले शादी रचाई थी। योगेश ने बताया कि मोबाइल पर सोमा किसी से बातचीत कर रही थी। इस पर उसे टोका था। वह लोग सुबह धान काटने चले गए थे।
खेत में पत्नी को खाना लेकर आने को कहा था। वह दोपहर तक खाना लेकर नहीं आई। घर पहुंचे तो देखा कमरे में छत के कुंडे पर रस्सी के सहारे सोमा ने फांसी लगा ली थी। एसओ कमलेश पाल ने बताया कि मायके पक्ष के लोगों से बातचीत की गई। उन्होंने कोई आरोप नहीं लगाया है।