फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म आरोपी कांस्टेबल का धाता थाने में स्थानांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दुष्कर्म के आरोपी कांस्टेबल भैयालाल उर्फ बीएल सिंह को सर्विलांस सेल से हटा दिया गया है। उनका स्थानांतरण धाता थाने में किया गया। एडीजी के आदेश पर एसपी ने कार्रवाई की है। महकमे में एफआईआर के बाद भी गोपनीय सेल में कांस्टेबल की पोस्टिंग चर्चा का विषय बनी थी।
विज्ञापन

कानपुर के बाबूपुरवा थाने में दस दिन पहले सर्विलांस सेल में तैनात बीएल सिंह और उनके होटल मालिक समेत दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। सर्विलांस सेल में होने के कारण मामले की जांच कांस्टेबल के प्रभावित करने के आरोप लगे थे। जिले के निरीक्षण में आए डीआईजी कवींद्र प्रताप सिंह तक मामला पहुंचा। उन्होंने
जिले की रिपोर्ट एडीजी तक पहुंचाई। इसके बाद कार्रवाई हुई। एडीजी ने आरोप से घिरे कांस्टेबल को सर्विलांस सेल से हटाने के आदेश दिए। एसपी रमेश ने इसके बाद भैयालाल को धाता थाने भेज दिया। बता दें कांस्टेबल पर कानपुर में तैनाती के दौरान संगीन आरोप लगे थे। महोबा जिले से प्रशासनिक स्थानांतरण पर यहां तैनाती हुई थी। वहीं कोतवाली में तैनात एसआई इंद्रजीत गौतम का भी स्थानांतरण धाता थाने में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें