फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास भवन में बाइक से साढ़े 50 हजार रुपये चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। विकास भवन परिसर में गुरुवार दोपहर कृषि विभाग के परिक्षेत्र अधिकारी की बाइक की डिकी तोड़कर चोर साढ़े पचास हजार रुपये ले गए। स्टेट बैंक से कुछ देर पहले ही उन्होंने रुपये निकाले थे।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव में परिक्षेत्र अधिकारी लक्ष्मी प्रसाद कुशवाहा गुरुवार को बाइक से शहर आए थे। उन्होंने दीपावली त्योहार के लिए स्टेटबैंक की प्रधान शाखा से 50 हजार 500 रुपये दोपहर लगभग 12 बजे निकाले। थैले में रुपये भरने के बाद थैला बाइक की डिकी में रखकर उसका सेंटर लॉक बंद कर दिया। इसके बाद विकास भवन
स्थित जिला कृषि अधिकारी कार्यालय पहुंचे। परिसर में बाइक खड़ी कर दफ्तर में चले गए। काम निपटाने के बाद लौटे तो डिकी खुली देखकर दंग रह गए। डिकी में रुपयों से भरा थैला नहीं था। थोड़ी ही देर में यह बात पूरे विकास भवन में फैल गई। परिक्षेत्र अधिकारी ने कोतवाली में तहरीर दी है। कचेहरी चौकी इंचार्ज विंध्यवासिनी तिवारी ने बताया कि तहरीर लेकर छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें