फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह भर जूझने के बाद युवक ने मौत से मानी हार

विज्ञापन
मृतक संजय की फाइल फोटो - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
असोथर (शाह)। ननिहाल में मोबाइल चोरी करने के आरोप से आहत होकर युवक ने हफ्तेभर पहले खुद को आग लगा लिया था। रविवार की रात कानपुर हैलट में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पत्नी ने तीन लोगों के खिलाफ असोथर थाने में नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के केवई निवासी कल्लू कश्यप का बेटा संजय (27) अपनी नानी दरशनिया के घर असोथर थाने के बेर्राव में अरसे से रहता था। नानी के कोई संतान नहीं है, वह मजदूरी करता था। दो साल पहले आलमपुर गेरिया गांव की आरती से संजय की शादी हुई थी। दंपति नानी की देखरेख करते थे। पत्नी आरती ने सोमवार को
असोथर थाने में तहरीर दी। बताया कि पति एक अक्तूबर को केवई गांव आए थे। चिल्ला बांदा के मूल निवासी रविकेश, राकेश, सत्यकेश ने पति पर मोबाइल चोरी का झूठा आरोप लगाया था। 13 अक्तूबर को पति की पिटाई कर उनके 10 हजार रुपये छीन लिए। इससे आहत होकर पति ने आग लगाकर जान दे दें। तीनों आरोपी बेर्राव गांव में ही रह रहे थे। थानाध्यक्ष हेमराज सरोज ने बताया कि मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें