फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी के पत्नी के खाते से रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। फौजी की पत्नी के खाते से करीब साढ़े चौबीस हजार की रकम पार हो गई। मामले की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। शहर कोतवाली क्षेत्र के विष्णुपुरी कालोनी निवासी सुभाष चंद्र फौजी हैं। इन दिनों घर का
विज्ञापन

निर्माण करा रहे हैं। उन्होंने पत्नी ऊषा तिवारी के खाते से 14 अक्तूबर को देवीगंज एसबीआई एटीएम से रुपए निकाले थे। रुपये निकालने के बाद वापस लौट आए थे। दूसरे दिन ऊषा किसी काम से रुपये निवालने दोबारा
एटीएम पहुंची। तभी खाते में जीरो रकम होने का पता लगा। तभी मोबाइल का मैसेज चेक किया। मैसेज में 14 अक्तूबर को रात एक बजे दस हजार रुपये, ढाई बजे दस हजार, सुबह पांच बजे तक खाते की सारी रकम खाली कर दी गई। रकम कैसे निकली है इसके बारे में कुछ समझ नहीं आ रहा है। एटीएम कार्ड पति की जेब से मिला है। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच साइबर सेल को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें