नर्सिंग होम में आक्सीजन दिखाकर रोता मृतक का पिता
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। शहर के जीटी रोड आबूनगर स्थित नर्सिंग होम में इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई। इलाज में लापरवाही का आरोप लगा परिजनों ने हंगामा। पुलिस ने पीड़ितों को समझाबुझा कर शांत किया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बीसापुर गांव निवासी सारजन के बेटे लवकुश (14) को कई दिनों से बुखार आ था। लवकुश आठवीं का छात्र था। पिछले चार अक्तूबर को परिजन लवकुश को इलाज के लिए शहर के जीटी रोड स्थित अर्चना
हास्पिटल लेकर आए और भर्ती करा दिया। सोमवार को लवकुश की हालत गंभीर हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मरीज की मौत होने पर नाराज परिजनों ने नर्सिंगहोम में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची
पुलिस ने नर्सिंगहोम संचालक को पकड़ा। वहीं लवकुश के पिता सारजन ने बताया कि अब बेटे के इलाज में 80 हजार रुपया खर्च हो गया। घटना के बाद नाराज परिजन डायल 100 की गाड़ी के आगे खड़े हो गए और प्रदर्शन
करने लगे। वहीं पुलिस एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर अपने साथ कोतवाली ले गई और पूछताछ कर रही है। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि अर्चना नर्सिंग होम के डाक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
नर्सिंग होम का पंजीकरण भी नहीं था। वहीं झोलाछाप प्रभारी एवं एसीएमओ डा. एसपी जौहरी ने बताया कि मंगलवार को नर्सिंगहोम में जांच कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।