फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सालों में वारदातें करने वाले 75 बदमाशों की निगरानी चालू

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। लूट, डकैती, चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों पर शिकंजा कसने के लिए एडीजी के निर्देश पर बदमाशों की निगरानी चालू की गई है। पिछले तीन सालों में ऐसे अपराध करने वालों की सूची तैयार की गई है। समीक्षा रिपोर्ट सीओ के स्तर से एडीजी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

एडीजी सुजीत पांडेय के निर्देश पर सीओ की निगरानी में पिछले तीन सालों में लूट, डकैती, चेन स्नैचिंग की घटनाएं करने वाले 75 बदमाशों की जिला पुलिस ने सूची तैयार की है। इसमें जेल से छह माह के अंतराल में छूटने
वालों को खास नजर बनाए रखने के निर्देश है। अपराधियों की छानबीन के लिए थानेदार टास्क फोर्स के साथ भौतिक सत्यापन करेगे। उनका डीसीआरबी में वर्तमान का फोटो, नंबर, अपराधिक सक्रियता, निरोधात्मक कार्रवाई,
विज्ञापन

सत्यापन मुहैया कराया जाएगा। ऐसे जिले में लूट के 43, डकैती के 14 और स्नैचिंग में 18 बदमाश चिन्हित किए गए हैं। शहर कोतवाल जितेंद्र सिंह, एसएसआई डीडी सिंह, एसआई अनिरुद्घ दुबे की टीम रविवार को उत्तरी
मुराइनटोला पहुंची। वहां लूट के आरोपी संजय मौर्या के बारे में उसकी मां से पूछताछ की। संजय की प्रयागराज में लोकेशन पता लगी है। इसी तरह नई बस्ती आबूनगर का नसीम यहीं रहता है। उसकी गतिविधियां संदिग्ध बताई गई।
खलील नगर के शौकी उर्फ शौफी डकैती का आरोप है वह केबिल लाइन में काम कर रहा है। चेनस्नैचिंग का आरोप दानिश मुंबई में बीएमसी की बस चलाता है। इसी तरह सारे थाना क्षेत्र में पुलिस घर और इलाके लोगों से
आरोपियों की पूरी लोकेशन जुटाने में लगी है। एसपी रमेश ने बताया कि अपराधियों की निगरानी की व्यवस्था चालू की गई है। अक्सर अपराधी जेल से छूटने के बाद नए गैंग बनाकर घटनाए करते हैं।
डकैती में शहर कोतवाली से पांच, कल्यानपुर थाने से एक, हथगाम से एक, बकेवर से एक, प्रतापगढ़ नवाबगंज का एक,खागा के दो, कौशांबी के चरवा का एक, मलवां थाने का दो हैं। वहीं लूट में कोतवाली से चार, खागा
कोतवाली के छह, बिंदकी कोतवाली से छह, मलवां थाने के दो, किशनपुर थाने के दो, खखरेरू थाने के तीन, कानपुर बाबूपुरवा का एक, सजेती थाने का एक, कौशांबी के मंझनपुर का एक, कोखराज थाने का एक, बकेवर का
विज्ञापन

दो, कलयानपुर एक, जहानाबाद का एक, जाफरगंज के तीन, चांदपुर के तीन, गाजीपुर थाने के दो, औगं थाने का एक, हथगाम थाने का एक, थरियांव थाने का एक लूटेरा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें