फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए छात्रा संग गैंगरेप, पुलिस ने दर्ज की छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बीए की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने छेड़खानी में मामला दर्ज किया। पीड़िता ने एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा तीन अक्तूबर की रात खेत गई थी। आरोप है कि गांव के विकास सिंह चौहान और नीरज सिंह चौहान ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने
दुष्कर्म का मामला दर्ज करने से मना कर दिया था। पुलिस ने बदनीयती से पकड़ कर गिरा देने और मारपीट, जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की थी। पीड़िता ने आठ अक्तूबर को एसपी से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन

एसओ केशव वर्मा ने बताया कि पहले छात्रा के भाई ने तहरीर दी थी। उन्होंने छात्रा के पढ़े लिखे होने के कारण स्वयं बगैर किसी दबाव के तहरीर देने की बात कही थी। अब प्रारंभिक बयान में दुष्कर्म की बात कह रही है। जिसे तरमीम किया जाएगा। बाकी जांच का विषय है।
विज्ञापन

मारपीट कर रुपये लूटकर भागा
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के शकुन नगर आम की बाग के पास एक युवक को मारपीट कर रुपये छीन लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल कराया है।
वीआईपी रोड शकुन नगर निवासी विजय कुमार यादव ने बताया कि आठ अक्तूबर की रात करीब साढ़े आठ बजे घरेलू सामान लेकर जा रहा था। बाग में पथरकटा चौराहे पर रहने वाला रुद्र शिवहरे मिला। पुरानी खुन्नस में गाली गलौच देने लगा। विरोध करने बेल्ट से पिटाई की। मारपीट में सिर व शरीर में चोट आई। जेब से आठ सौ 35 रुपये निकाल लिए। आरोपी रुपये लेकर भाग निकला। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।
ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें