फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांफ गई पुलिस, नहीं खुला नलकूप ऑपरेटर हत्याकांड

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पुलिस धाता थाना क्षेत्र के नलकूप आपरेटर हत्याकांड का खुलासा बीस दिन बाद भी नहीं कर पाई है। स्वॉट, सर्विलांस टीम फेल हो चुकी है। थाना पुलिस की जांच भी अटक कर रह गई है। जांच में पुलिस हत्या की वजह तक स्पष्ट नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

बता दें धाता थाने के खरसेड़वा गांव निवासी जवाहर सिंह पटेल(45) का बीस दिन पहले गांव के बाहर बने मकान से शव बरामद हुआ था। उनकी गला रेतकर हत्या की गई थी। मामले की जांच में स्वॉट टीम, सर्विलांस और
थाने की संयुक्त टीम को खुलासा के लिए लगाया गया है। मामले में पुलिस ने हत्या की वजह में आशनाई, लूट, पुरानी रंजिश के लगभग सभी बिंदुओं पर जांच की। पुलिस बीस दिन बाद भी किसी निर्णय में नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन

परिवार के लोग घटना के पीछे लेनदेन और लूटपाट की आशंका जता रहे हैं। मौके से हत्या के बाद उनकी लेनदेन की डायरी गायब होने को इसकी वजह मान रहे हैं। इस घर में परिवार के दूसरे सदस्य नहीं रहते थे। इस वजह से
परिवार के लोग भी कितनी रकम नलकूप आपरेेटर के पास रहती थी और किनसे लेनदेन था, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। एसओ अर्जुन सिंह ने बताया कि पुलिस मामले में कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। किसी संदिग्ध को छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें