फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के फर्म मालिक पर 17 लाख रुपये हड़पने का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। लखनऊ की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक पर पेट्रोल पंप मैनेजर ने 17 लाख रुपये हड़प लेने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के राधानगर चौराहा निवासी रामप्रकाश गुप्ता चौडगरा हरदौलपुर गांव के पास पेट्रोल पंप में मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि लखनऊ पीजीआई थाने के शहीद नगर चिन्मय हाउस निवासी महेश की कंस्ट्रक्शन मैटेरियल सप्लाई की फर्म है।
फर्म के वाहन पेट्रोल पंप से उधार डीजल लेते थे। जिसका पहले भुगतान करते थे। सात फरवरी के बाद उधार का 17 लाख 70 हजार 88 रुपया बकाया महेश सिंह ने नहीं दिया। कई बार मांगने पर फर्जी चेक जारी किया। खाते में इतने रुपये भी नहीं है। उसने भुगतान के लिए छह नवंबर को महेश के मोबाइल पर फोन किया तो भुगतान करने से इंकार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुबारा रुपये मांगने पर पंप में आकर गोली मारने की धमकी दी। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें