फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन यात्रा से रात में लौटी घर तो मां ने डांट दिया, फांसी पर झूल गई युवती

Thu, 10 Oct 2019 04:12 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर में हुसैनगंज के मकनपुर गांव में एक युवती ने बुधवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के पहले देर से घर आने पर मां बेटी का विवाद हुआ था। मकनपुर गांव में रहने वाले मंगल प्रसाद लोधी की बेटी प्रियंका (19) ने घर के दूसरे मंजिले पर बने कमरे में फांसी लगाई। युवती बुधवार को मूर्ति विसर्जन यात्रा में गई थी। रात में देर से घर लौटने पर मां ने डांट दिया, जिस पर नाराज होकर कमरे में चली गई थी।
विज्ञापन


मां ने बताया कि सुबह तक बेटी के न दिखाई देने पर दरवाजा खटखटाया तो कोई आहट नहीं हुई। खिड़की के रास्ते देखा तो बेटी फांसी पर लटकी थी। प्रियंका इकलौती बेटी थी, एक छोटा बेटा है। पति एक रिश्तेदार की गैर इरादतन हत्या में 8 महीने से जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें