फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक की हत्या कर शव फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग (फतेहपुर)। कौशांबी के ट्रक चालक की उन्नाव से अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। शव को कानपुर-प्रयागराज हाईवे के औंग थाना क्षेत्र में फेंका गया। रविवार की सुबह शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस की काफी मशक्कत के बाद शव की पहचान हुई। उन्नाव में खोजबीन कर रहे परिजन शाम को औंग थाने पहुंचे और शव की शिनाख्त की। परिजनों के अनुसार, हत्या रंजिश में की गई। यहां पुलिस ने क्षेत्रीय चौकीदार फूलचंद्र की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच उन्नाव पुलिस को स्थानांतरित की जाएगी।
विज्ञापन

औंग थाना क्षेत्र के आशापुर डाकबंगले चौराहे से करीब दो सौ मीटर दूर गोपालपुरी गांव के लिंक मार्ग पर एक फैक्टरी कर्मी ने शव पड़ा हुआ देखा। वह सुबह करीब छह बजे फैक्ट्री से नाइट ड्यूटी के बाद घर लौट रहा था। उसने प्रधान राजेश चौहान को सूचना दी। प्रधान की सूचना पर एसओ राकेश मौर्या मौके पर पहुंचे। मौके पर शव को झाड़ियों से बीस फिट की दूरी से घिसटने के निशान मिले। झाड़ी में खून फैला हुआ था। कयास लगाए गए कि हत्यारों ने मरा मानकर झाड़ी में फेंका होगा, उस समय सांसें चलती रही होंगी। किसी तरह से घिसटकर बाहर आया होगा। रोड किनारे आते ही उसका दम निकला होगा। सिर में नुकीली और छोटे हथियार से चोटों के निशान हैं। सिर के अलावा गले में कसे होने के निशान, हाथों, कमर, पीठ पर चोट के निशान दिखे। मृत युवक के शरीर पर नीली जींस और हाथ गमछे से बंधे हुआ था। उसके मुंह में प्रयागराज से प्रकाशित कौशांबी जिले का नौ अगस्त का प्रकाशित समाचार पत्र ठूंसा हुआ था। पैर लाल रंग की बनियान से बंधे थे। जेब से 70 रुपये और एक रुमाल बरामद हुई। घटनास्थल से पश्चिम की ओर से छोटे वाहन के टायर के निशान मिले। औंग एसओ राकेश मौर्या ने व्हाट्स एप पर सभी थानेदारों में बरामद शव की फोटो भेजी। थानेदारों ने फोटो वॉलियंटियर्स ग्रुप में डाली। औंग एसओ के पास खागा के दिलशाद का फोन पहुंचा। उसने फुफेरा भाई जीशान (23) पुत्र स्वर्गीय नफीस अहमद निवासी पुरानी बाजार थाना भरवारी जिला कौशांबी के रूप में शव की पहचान की। औंग थाने जीशान के भाई अली अहमद, शीबू, मैसर, कौशर, वली अहमद, इदरीश पहुंचे। शीबू ने बताया कि भाई मवेशी लादकर उन्नाव स्लाटर हाउस गया था। उन्नाव शहर कोतवाली पुल के पास कंप्रेशर साफ कराने को रुका था। ट्रक का खलासी शुभम पुत्र रामचंद्र निवासी मंझनपुर कौशांबी कंप्रेशर लेकर टायर पंचर की दुकान गया था। तभी दो वाहनों में भरवारी के रहने वाले आठ दस लोग पहुंचे। वह लोग जीशान को वाहनों में अगवा कर ले गए थे। खलासी की सूचना पर उन्नाव पहुंचे थे। यहां शव बरामद होने का पता लगा। भाई की हत्या में भरवारी के लोग शामिल हैं। जीशान और शीबू एक अन्य हत्या के मामले में 12 अगस्त को कौशांबी जेल से छूटकर आए थे। शीबू ने बताया कि उन लोगों को रंजिश मानने वाले ट्रक मालिक ने चार माह पहले फंसाया था। उनकी दो से ढाई माह में ही जमानत हो गई। यह बात दुश्मनों को अच्छी नहीं लगती थी। एसओ राकेश मौर्या ने बताया कि मामले की जांच उन्नाव स्थानांतरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें