फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की नौकरी को ढाई लाख ठगे मां से की छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति ने ढाई लाख रुपये ठग लिए। उसके बाद टरकाने पर रुपये मांगने पहुंची उसकी मां के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ ठगी और छेड़खानी किए जाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक इलाके की महिला का आरोप है कि बिजली विभाग में पटेल नगर का रामबाबू लाइनमैन का काम करता था। वह रामबाबू के परिवार से परिचित थी। तीन साल पहले बेटे की नौकरी लगवाने का रामबाबू ने झांसा दिया था। उससे ढाई लाख रुपये लिए थे। बेटे की नौकरी नहीं लगी थी। उससे रुपये वापस करने की मांग की गई। कई बार मांगने पर नहीं लौटाया। आठ माह पहले उसके घर रुपया मांगने गई थी। वह घर में नहीं था। उसे घर आने का पता लगा। वह घर आने से नाराज हुआ था। उसके घर 15 फरवरी को आया था। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। अब उच्चाधिकारियों के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें