फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड लिपिक के घर से नकदी, पंद्रह लाख के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बिजली विभाग के रिटायर्ड लिपिक के घर से चोर रविवार रात लाखों का माल चुरा ले गए। करीब 15 हजार रुपये और 15 लाख के जेवर चोरी होने की बात कही गई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है। इस घटना से इलाके में चोरों की दहशत है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के जयराम नगर ओवरब्रिज के पास रहने वाले प्रेम मोहन श्रीवास्तव बिजली विभाग के रिटायर्ड लिपिक हैं। घर में रात को एक कमरे में पति-पत्नी सोए थे। दूसरे कमरे में बेटा प्रदीप श्रीवास्तव सो रहा था। बेटे प्रदीप की सोमवार भोर पहर नींद खुली। तीसरे कमरे में सामान बिखरा पड़ा देखा। प्रदीप के शोर मचाने पर परिवार के लोग जागे। घटना से हड़कंप मच गया। घर की छत पर कमरे से गायब दोनों बक्से खुले मिले। बक्सों के कपड़े बिखरे थे। डिब्बों से जेवरात नहीं थे। प्रेम मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि घर की छत से जुड़ा बिजली खंभा लगा है। उसके सहारे चोर छत पर आए हैं। सीढ़ियों के जालीदार दरवाजे में फाइबर सीट लगी है। सीट को तोड़ा है। हाथ डालकर दरवाजा खोलकर नीचे आए होंगे। बक्सों में पत्नी, बहू, बेटी के जेवरात थे। करीब 15 लाख के जेवरात थे। नकदी 15 हजार थी। चोर सारा माल चुरा ले गए हैं। सूचना पर चौकी इंचार्ज हेमेंद्र सिंह पहुंचे। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि नगदी, जेवरात चोरी की तहरीर आई है। रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जेवरातों का विवरण मांगा है।
चोरी का माल बरामदगी की मांग
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर इस्माइलगंज निवासी हाजी फतेउल्ला खान के घर में नौ सितंबर को चोरी हुई थी। पीड़ित का आरोप है कि चोरी पड़ोस के एक परिवार ने की थी। पुलिस की जांच में कुछ माल भी आरोपी पक्ष ने बरामद कराया। बाकी सामान बाजार में बेचने की बात कही। एसपी से माल की बरामदगी की है। फतेउल्ला ने बताया कि परिवार के लोग चोरी की रात मोहर्रम देखने लाला बाजार गए थे। तभी घटना हुई थी। घटना में पीतल, तांबे के बर्तन, सोने जेवरात, कपड़े, नौ हजार रुपये चोरी हुए थे। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें