फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयला भट्ठी वसूली में हेड कांस्टेबल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कोयला भट्ठी संचालक से रिश्वत लेने के आरोपी हेड कांस्टेबल को सोमवार को निलंबित कर दिया गया। रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने की खबर अमर उजाला ने 16 सितंबर को प्रकाशित की थी। एसपी ने निलंबन के बाद हेड कांस्टेबल की प्रारंभिक जांच के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल रामयश पाल ललौली थाने में तैनात है। थाने की कोयला भट्ठियों से बंधी माहवारी वसूलने का इन पर आरोप है। किसी ने हेड कांस्टेबल का दो मिनट का वीडियो बनाया था। हेड कांस्टेबल वीडियो में साफ तौर पर नोट गिनते नजर आए थे। उधर, हेड कांस्टेबल का कहना है कि वह उधारी की रकम लेने गया था। उसका रिश्वत से कोई मतलब नहीं है। मामले से थाना पुलिस में भी हड़कंप मचा है। थाने में रुपये देने वाले भट्ठी संचालक को थानेदार केशव वर्मा ने बुलाया। उससे बयान लिये गए हैं। एसपी रमेश ने बताया कि मामले की जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें