फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित जगह पर जेसीबी से ढहाया निर्माण हुई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गौंती गांव में दो पक्षों में गुरुवार शाम जमीन के विवाद में बवाल हुआ। पुलिस ने प्रधान पक्ष के चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। प्रधान पक्ष ने सत्ता पक्ष के दबाव में उनका निर्माण ढहाने और एफआईआर कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर गौंती के गांव के बाहर कीमती जमीन है। जमीन की रजिस्ट्री और कब्जा होने का प्रधानपति सगीर सिद्दकी के छोटे भाई मोहम्मद काफिल दावा करते हैं। दूसरा पक्ष गांव का नूरुद्दीन है। वह जमीन में प्रधान पक्ष पर जबरन कब्जे का आरोप लगा रहे हैं। कुछ दिन पहले जमीन की राजस्व टीम ने नापजोख की थी। जमीन में काफिल पक्ष निर्माण करा रहा था। नूरउद्दीन ने बताया कि उसकी और रिजवान की पैतृक जमीन है। अवैध रूप से काफिल निर्माण करा रहे थे। आरोप है कि विरोध करने पर तमंचा निकाल कर काफिल ने सीने में लगा दिया। उसके साथी
उमर ने हवाई फायरिंग की। उन लोगों ने 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने काफिल, वसीम उर्फ बबलू, मोहम्मद सारिब, उमर के खिलाफ जानलेवा हमले में फायरिंग की रिपोर्ट दर्ज की है। इधर, डीएम, एसपी को मोहम्मद काफिल की ओर से एक पक्षीय पुलिस की कार्रवाई किए जाने का शिकायती पत्र दिया गया। उन्होंने बताया कि उसके बड़े भाई शकील, अकील गुजरात में रहते हैं। वह उनकी संपत्ति की देखभाल करते हैं। घटनास्थल की जगह
विज्ञापन

में कोई विवाद नहीं है। जगह की उनके पास रजिस्ट्री है। पीछे की जमीन में विपक्षियों की है। विपक्षी किसी तरह से रास्ता लेना चाहते हैं। उसने जमीन में चौहद्दी का निर्माण कराया था। इसी खुन्नस में शाम को नूरुद्दीन समेत दस 12 लोग असलहों से लैस होकर जेसीबी के साथ पहुंचे थे। दीवार तोड़कर निर्माण ढहा दिया। सूचना पर 100 नंबर में सूचना दी। पुलिस ने उल्टे एफआईआर दर्ज की है। थानेदार निशिकांत प्रधान ने बताया कि दोनों पक्षों ने 100 नंबर में सूचना दी थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया था। एक पक्ष की तहरीर मिली। उस पर कार्रवाई की गई। दूसरे पक्ष तहरीर आने पर उनकी भी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मौके पर फायरिंग होने की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें