फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में आग की दुर्घटना को रोकेगा फायर बॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद ने ट्रेनों में लगी आग को बुझाने के लिए एक नया यंत्र फायर बॉल तैयार किया है। यह यंत्र बॉल की तरह है जो ट्रेनों में आग लगने पर शुरुआत में ही उसे बुझाने का काम करेगा। इस बॉल को गैर विषैले मोनो अमोनियम फॉस्फेट से बनाया गया है।
विज्ञापन

प्रयागराज से दिल्ली को जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस की बोगियों में फायर बॉल लगाया गया है। यह आग को नियंत्रित करने का काम करेगा। फायर बाल हल्का व पोर्टेबल है। यह वाटर प्रूफ खोल से बनाया गया है। इसमें हानि रहित पर्यावरणीय पाउडर भरा हुआ है और यह स्वचलित अग्रिशामन यंत्र है। इसे उस स्थान पर भी रखा जा सकता है, जहां पर हॉटस्पॉट्स, ज्वलनशील वस्तुएं, सर्किट ब्रेकर बाक्स और गैस टैंक हैं। फायर बॉल का
वजन करीब 1.3 किलोग्राम है। आग की लपट से 70 डिग्री तापमान होते ही फायर बॉल अपने आप फट जाएगा और आग बुझा देगा। दो से अधिक फायर बॉल में बड़ी आग को दबाने की क्षमता है। एक बॉल पांच वर्ग मीटर में कवरेज करेगा। इसको वाटर प्रूफ प्लास्टिक के खोल से बनाया गया है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने ट्रेनों में फायर बॉल लगाने का काम शुरू किया है।
विज्ञापन

यह स्वचलित अग्रिशामन यंत्र है। इसे उस स्थान पर भी रखा जा सकता है, जहां पर हॉटस्पॉट्स, ज्वलनशील वस्तुएं, सर्किट ब्रेकर बाक्स और गैस टैंक हैं। फायर बॉल का वजन करीब 1.3 किलोग्राम है। आग की लपट से 70 डिग्री तापमान होते ही फायर बॉल अपने आप फट जाएगा और आग बुझा देगा।
जानमाल की होगी सुरक्षा
उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर ट्रनों में फायर बॉल लगाने का काम शुरू किया गया है। प्रयागराज एक्सप्रेस में इसे लगा दिया गया है। जल्द ही अन्य ट्रेन भी इससे लाभान्वित होंगे। इससे आग लगने की घटनाओं में तत्काल नियंत्रण पाया जा सकेगा। जानमाल को भी भारी नुकसान से बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें