फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंटवारे के विवाद में भाइयों पर कुल्हाड़ी से हमला किया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बंटवारे के विवाद में भाइयों पर परिवार के ही लोगों ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला किया। एक की आंख में कुल्हाड़ी लगने से गंभीर चोट आई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मालवां थानाक्षेत्र के जखनी गांव निवासी सर्वेश ने बताया उसका भाई दीप कुमार शुक्रवार को चाचा शिव शंकर से हिस्से की जमीन का बटवारा करने की मांग कर रहा था। इसी बात पर शिवशंकर और उसकी पत्नी सुनैना, पुत्र सत्यम ने भाई से गाली गलौज की। विरोध करने पर भाई पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे से हमला किया। वह भी बीचबचाव के लिए पहुंचा। उसके साथ भी मारपीट की।
हमले में भाई दीप कुमार के दाहिने आंख में कुल्हाड़ी लगने से गंभीर चोटें आई हैं। उसे डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर किया है। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें