फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत बच्ची की तलाश को तीन टीमों का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। जहानपुर मोहल्ले से गायब हुई आठ वर्षीय बच्ची के मामले में पुलिस की तीन टीमें गठित कर खोजबीन तेज कर दी गई है। पुलिस ने जहानपुर मोहल्ले व आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे हैं। हालांकि कोई ठोस प्रमाण अब तक नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

बिंदकी कस्बे के जहानपुर मोहल्ला निवासी कुसमा देवी की आठ वर्षीय पुत्री आरुषि मंगलवार को अचानक लापता हो गई थी। खोजबीन के बाद मां कुसमा देवी ने मोहल्ले के दो भाइयों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस इस मामले की जांच में लगी हुई है। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देश पर तीन टीमों का गठन कर बच्ची की तलाश अब तेज कर दी गई है। पुलिस की एक टीम ने गुरुवार को जहानपुर मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज व मुख्य रास्तों पर लगे कैमरों की मदद से सुराग हासिल करने का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन

दूसरी टीम कुसमा के रिश्तेदारों को खंगालने में जुटी है। जिससे कोई सुराग मिल सके। प्रभारी कोतवाली आशुतोष सिंह ने बताया कि खोजबीन चल रही है। जल्द ही सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें