फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 वर्ष की बच्ची गायब, दो पर अपहरण का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। कस्बे से आठ साल की बच्ची लापता होने से सनसनी फैली गई। बच्ची के परिजन, पुलिस और पड़ोसी तलाश कर रहे थे, लेकिन 24 घंटे से अधिक बीत जाने के बाद बच्ची का पता नहीं चला है। मां की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला जहानपुर से सोमवार की शाम आरुषि देवी (8) पुत्री स्व. नोखे लाल यादव अचानक घर के समीप से लापता हो गई। आरुषि के पिता की चार वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। जिसके बाद से उसकी मां कुसमा देवी लोगों के घरों में काम करके अपने बच्चों का पालन पोषण करती है। घर में आरुषि से बड़ा एक भाई और बहन भी हैं। रोज की तरह मां दूसरे के घरों में काम करने गई थी।
आरुषि के लापता होते ही पड़ोस के लोग सोमवार की देर रात तक खोजबीन करते रहे, लेकिन बच्ची का 24 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका। जिस पर बच्ची की मां कुसमा देवी ने कोतवाली में तहरीर दी। कुसमा देवी ने बताया कि दोपहर में उसकी बच्ची को पड़ोसी किशन, संतनू पुत्रगण विजेंद्र सैनी ने गायब कर दिया है। मां की तहरीर पर कोतवाल आशुतोष सिंह ने दोनों के खिलाफ मारपीट और अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस बच्ची और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें