फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक, दो पुत्र व भाई पर डकैती की एफआईआर ...

विज्ञापन
विज्ञापन
हसवा। पूर्व विधायक, उनके निवर्तमान ब्लाक प्रमुख पुत्र व भाई सहित पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने डकैती का मुकदमा दर्ज किया है। यह एफआईआर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज की है। मुकदमा हसवा के पूर्व ब्लाक प्रमुख के पुत्र ने दर्ज कराई है।
विज्ञापन

हसवा के पूर्व ब्लाक प्रमुख व सपा नेता इंद्रसेन सिंह यादव के पुत्र बलबीर यादव निवासी सिविल लाइन फतेहपुर का आरोप है कि आठ फरवरी को वह अपने साथी अयोध्या प्रसाद निवासी मीसा, इंद्रराज निवासी असवा बक्शपुर व ड्राइवर के साथ गाड़ी से अपने पटैतापुर सेमरी असोथर स्थित ईंट भट्ठे जा रहे थे।
उनके पास करीब साढ़े तीन लाख रुपये भट्ठे में भुगतान के लिए रखे थे। सुबह करीब आठ बजे जैसे ही वह बीरापुर मोड़ पर पहुंचे तो यहां पर अक्षय लोधी, अभिनव लोधी पुत्रगण पूर्व विधायक आनंद लोधी तीन अज्ञात लोग और दूसरी गाड़ी में पूर्व विधायक आनंद लोधी, उनके सगे भाई गुलशन कुमार व मनोज कुमार निवासीगण दनियालपुर अपने चार पांच अज्ञात साथियों के साथ वहां आ गए और असलहा दिखाते हुए घेर लिया।
विज्ञापन

गाली देते हुए हमलावरों ने उन्हें अपनी गाड़ी में खींच लिया और पीटते हुए कोट की जेब से साढ़े तीन लाख रुपये व दो तोला की सोने की चेन लूट ली। स्थानीय लोगों की भीड़ लगी तो हमलावर भाग निकले। वह थाने पहुंचा तो पुलिस ने मेडिकल कराया लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
कोर्ट के आदेश पर थरियांव थाने में पुलिस ने पूर्व विधायक आनंद लोधी, उनके पुत्र अक्षय और अभिनव के अलावा भाई गुलशन कुमार, मनोज कुमार व सात-आठ अन्य के खिलाफ डकैती की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। थरियांव इंस्पेक्टर नंदलाल सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक, उनके दो बेटों, दो भाइयों समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ डकैती की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ है।
पूर्व ब्लाक प्रमुख, उनके बेटे, भाई व भतीजे पर लगा था गुंडा एक्ट
पूर्व ब्लाक प्रमुख इंद्रसेन सिंह यादव, उनके पुत्र बलबीर सहित भाई राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, भतीजे दलबीर के खिलाफ पुलिस ने सप्ताहभर पहले ही गुंडा एक्ट का मुकदमा दर्ज किया था।
बसपा की टिकट से बने थे सदर विधायक
आनंद लोधी वर्ष 2002 में हुए विधानसभा चुनाव में बसपा की टिकट पर सदर विधानसभा सीट से चुुनाव लड़े थे और जीत दर्ज की थी। 2015 में आनंद लोधी भाजपा में शामिल हो गए। 2015 में इनके भाई अमित लोधी हसवा के ब्लाक प्रमुख बने। 2017 में अमित लोधी के निधन के बाद आनंद लोधी के बेटे अक्षय लोधी ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें