फतेहपुर। जनपद में गुरुवार को 532 लोगों की कोरोना की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुईं, जिसमें 90 लोग संक्रमित मिले हैं। इस तरह जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 809 हो गई है। जबकि अभी तक कुल 3405 लोग ठीक भी हो चुके हैं। 555 लोग होम आईसोलेशन में हैं।
संक्रमण के लगातार बढ़ने से जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या में भी बढ़ोत्तरी होती जा रही है। शहर में अब तक कुल 82 कंटेनमेंट जोन हो चुके हैं और जिले में यह संख्या 327 हो गई है।
गुरुवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक शहर के देवीगंज, पीलू तले, पत्थरकटा और खागा के हरदों, किशनपुर, हथगाम, सुल्तानपुर घोष, खखरेरू और बिंदकी के जहानाबाद, अमौली, देवमई, जहानाबाद, मलवां, औंग और चौड़गरा क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सभी स्थलों को जिलाधिकारी के आदेश पर कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया।