फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस बैरियर तोड़ने-जाम लगाने पर 45 पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ललौली थानाक्षेत्र में युवक की मौत के बाद डीएम से मिलने जा रहे ग्रामीणों को रोकने पर राधानगर चौराहे पर सोमवार को हुए बवाल के मामले में पुलिस ने 45 पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। राधानगर चौकी इंचार्ज की ओर से कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें पांच नामजद व 40 अज्ञात शामिल हैं।
विज्ञापन

गाजीपुर का रहने वाला राकेश उर्फ रजउवा पुत्र महेश ललौली क्षेत्र के सुजानपुर स्थित एक ईंट भट्ठे में काम करता था। उसकी मौत चार अप्रैल की सुबह हो गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो ग्रामीण सोमवार दोपहर ट्रैक्टर पर सवार होकर डीएम से मिलने के लिए निकले थे। जिन्हें राधा नगर चौराहे पर पुलिस ने रोक लिया। इस पर हंगामा हुआ। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चढ़ाकर बैरियर तोड़ दिए। जाम भी लगाया गया।
मामला बढ़ता देख ललौली थाने में पुलिस ने तीन के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली थी। हंगामे की खबर पर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और परिजनों व अन्य लोगों को शांत कराया था। इंस्पेक्टर कोतवाली सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मामले में चौकी इंचार्ज राधानगर प्रवीण सिंह की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक संजय निवासी सामियाना, अजय व बुद्धराज निवासी गाजीपुर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भगवती उर्फ गुड़िया व प्रीती के अलावा 40 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें